मध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में पूल बोगदा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, दो पहिया वाहन कबाड़ में बेचकर जताया विरोध

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आज पूल बोगदा चौराहे पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मो. शावर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दो पहिया वाहन को कबाड़े की दुकान पर बेचकर आम जनता की परेशानी को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ते ईंधन दामों के कारण अब आम आदमी के लिए वाहन चलाना संभव नहीं रह गया है। मो. शावर ने कहा कि “केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह असफल हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं और जनता महंगाई की मार झेल रही है। एक तरफ सरकार कहती है ‘मोदी है तो मुमकिन है’, लेकिन आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी और वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है।”

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए – “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की मांग की। इस प्रदर्शन में आसिफ़ अली.अरमान अली.अंकित साहू.सुनील शर्मा.राशिद ख़ान.रफ़ीक़ अहमद. अतीक ख़ान. मेहफ़ूज़ भाई.आशु ख़ान.आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button