खेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बकरीद में कुर्बानी देने के लिए जानवर खरीदे

नई दिल्ली: बकरीद या ईद अल अजहा इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहार में एक है। इसे मुस्लिम में धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन कुर्बानी देने की प्रथा है। पाकिस्तान में बकरा, भेड़, बकरी, भैंस, गाय, बैल और ऊंट जैसे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बकरीद में कुर्बानी देने के लिए जानवर खरीदे हैं। मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जानवरों के मार्केट में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उनके आखों पर चश्मा है। वह जानवरों को देखकर उन्हें सिलेक्ट कर रहे हैं।

मोहम्मद रिजवान बकरीद पर बकरों का दान करते हैं। वनडे टीम से निकाले गए पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान पिछले 6 साल से ऐसा कर रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर दिखावा करने के लिए कुख्यात रिजवान को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 100 परिवारों के लिए बकरे खरीदे हैं। हाल ही में वह पाकिस्तान की उस टीम का हिस्स थे, जिसे बांग्लादेश ने लगातार दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह से हरा दिया। यही नहीं, मैदान पर रिजवान विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से उलझते भी दिखाई दिए थे।

वनडे टीम से ड्रॉप हो चुके रिजवान

अपनी फॉर्म को लेकर आलोचना झेल रहे मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। 30 मई से पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रिजवान को सिलेक्टर नहीं किया गया है। वह पहले से ही पाकिस्तान की टी20 टीम से भी बाहर चल रहे हैं। अभी वह सिर्फ टेस्ट में ही नियमित खेल रहे हैं। हाल में ही पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में रिजवान ने अच्छी बैटिंग की थी लेकिन अपनी टीम को वह जीत नहीं दिला पाए।

पाकिस्तानी मोहम्मद रिजवान का क्रिकेट करियर

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने अभी तक 43 टेस्ट के अलावा 103 वनडे और 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में 40 की औसत से उनके नाम 2580 रन हैं। वनडे में 41 की औसत से 2979 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 57 की औसत से वह 3414 रन बनाए हैं। हालांकि टी20 आई में उनका स्ट्राइक रेट 125 का है। इसी वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button