खबरमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. हेडगेवार ने स्वयं-सेवकों में राष्ट्रीय चरित्र विकसित करने के ध्येय से संघ की स्थापना की और मां भारती के वैभव को अक्षुण्ण बनाए रखने में अतुलनीय योगदान दिया। राष्ट्र के लिए समर्पित डॉ. हेडगेवार का अनुशासित जीवन युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा।



