हज – 2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण
हज कमेटी ऑफ इंडिया हज-2027 के लिए योग्य इच्छुक हज यात्रियों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल एप्लिकेशन “हज सुविधा” पर उपलब्ध ऑनलाइन हज आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करती है।
2. आवेदन की सुविधा 22.06.2026 से 20.07.2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) उपलब्ध रहेगी। जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरांत प्रत्येक अस्थायी रूप से चयनित हज यात्री को ₹1,52,300/- की अग्रिम राशि 10.08.2026 तक जमा करनी होगी। इन समय-सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार संभव नहीं होगा।
3. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों एवं घोषणापत्रों/प्रतिज्ञाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। हज आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां (फोटोग्राफ स्वीकार्य नहीं होंगी) अपलोड करना अनिवार्य है:
(क) मशीन-पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ
(1200 × 800 पिक्सेल, JPG/JPEG, 100–500 KB), जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी किया गया हो तथा कम-से-कम 31.12.2027 तक वैध हो।
(ख) नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो
(480 × 640 पिक्सेल, JPG/JPEG, 5–20 KB)
(ग) बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक
(590 × 750 पिक्सेल, JPG/JPEG, 80–250 KB)
(घ) पते का प्रमाण
(590 × 750 पिक्सेल, JPG/JPEG, 80–250 KB)
4. हज सीट का निरस्तीकरण हतोत्साहित किया जाता है, क्योंकि इससे व्यवस्थागत एवं परिचालन संबंधी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। अतः हज सीट निरस्त करने पर हज-2027 दिशा-निर्देशों के अनुसार दंड लगाया जाएगा। इसलिए इच्छुक हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी एवं हज यात्रा करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के पश्चात ही आवेदन करें।
तारीख: 22.06.2026
स्थान: मुंबई
(शानवास सी. आईएएस)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
हज कमेटी ऑफ इंडिया


