खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब विदिशा आर्या की नवीन टीम का गठन, मंजू पांडे बनीं नई अध्यक्ष

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा आर्या की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष MJF लायन डॉ. निष्ठा नेमा ने आगामी अध्यक्ष लायन मंजू पांडे जी का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। ​इसी क्रम में सचिव लायन ऊषा चौबे द्वारा आगामी सचिव लायन मीरा सिंह का और कोषाध्यक्ष लायन छाया नामदेव द्वारा आगामी कोषाध्यक्ष लायन रोमा राठौर का स्वागत कर कार्यभार सौंपा गया। आगामी प्रथम उपाध्यक्ष का स्वागत जोन चेयरपर्सन MJF लायन शशि सिलाकारी द्वारा किया गया। ​इस विशेष अवसर पर आर्या बोर्ड मेंबर्स और जीएसटी कोऑर्डिनेटर MJF लायन सुचिता सोनी एवं लायन सुषमा बिरथरे सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवीन टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button