खबर

मेनहोल में गिरा मुंबई नगर निगम का कर्मी: मेयर के सामने हुई घटना, रितु तावड़े ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

मुंबई में मानसून के दौरान जलभराव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकलीं शहर की मेयर रितु तावड़े के सामने एक चौंकाने वाली घटना हुई। मेयर की निरीक्षण के दौरान एक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का कर्मचारी अचानक खुले मेनहोल में गिर गया। घटना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हैरान कर दियासंतुलन बिगड़ने से मेनहोल में गिरा निगमकर्मी
जानकारी के अनुसार, मेयर रितु तावड़े शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद की स्थिति का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान एक कर्मचारी खुले मेनहोल के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।अधिकारियों के कामकाज पर मेयर नाराज
घटना के बाद मेयर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और कहा कि खुले मेनहोल नागरिकों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी वार्ड में मेनहोल खुला पाया गया तो संबंधित वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे निलंबित भी किया जा सकता है।

मानसून के दौरान सभी मेनहोल को ढकने के निर्देश
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून के दौरान सभी मेनहोल को सुरक्षित रूप से ढंका जाए और नियमित निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button