खबरमध्य प्रदेश

लाश के दोनों हाथ थे ऊपर: नाले में मिली इमरान की बॉडी, घरवाले बोले- हत्या हुई; पुलिस को लग रहा दारू पीकर गिरा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मौजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान मलिक नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक के शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही  मृतक के भाई सलीम ने बताया कि इमरान पुताई का काम करता था, दो दिन से घर घर नहीं पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button