खबरमध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मकरोनिया में देखा अमृत 2.0 का काम; 2 एकड़ ज़ोन में 1,000 पौधों के रोपण के साथ वृहद पर्यावरण अभियान शुरू

भू-जल स्तर बनाए रखना और जल संरचनाओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने रोपा नारियल का पौधा

भोपाल , 25 जून 2026मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने यह नारियल का पौधा रोपकर वृहद पौधारोपण की शुरुआत की। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमृत 2.0 योजना के कार्यों का मूल्यांकन करने के साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी और जन समुदाय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मकरोनिया क्षेत्र में हो रहे तीव्र विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘अमृत योजना’ को स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने बखूबी धरातल पर उतारा है। क्षेत्र के निरंतर 4 बार के विधायक ने जनता के दिलों में स्थान बनाकर विकास को प्राथमिकता दी है।
पुराने कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है। वर्षा जल को सहेजकर जमीन के भीतर पहुंचाना और वाटर टेबल (भूजल स्तर) को बनाए रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
वर्षा के जल का संचय करना और उसे वापस भूमि में पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ी के प्रति यह हमारी जिम्मेदारी भी है।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने मकरोनिया क्षेत्र में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने यहां बन रहे भव्य रविदास मंदिर निर्माण, शबरी जलाशय के सुंदरीकरण और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु स्थानीय विधायक, प्रशासनिक और जनभागीदारी के प्रयासों की सराहना की।

विधायक श्री प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र में लगातार तीव्र गति से विकास हो रहा है। आज यहां करीब ₹1.60 करोड़ की लागत से शबरी जलाशय/सरोवर का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ₹72 लाख की लागत से ‘शबरी पार्क’ का निर्माण भी जारी है, जिसे एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अभियान के तहत यहां करीब 2 एकड़ क्षेत्र को विशेष वन ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ कुल 1,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य है।

विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण एवं अनुकंपा नियुक्ति
अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पार्क और वॉटर बॉडी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

हितग्राहियों को राहत: प्रशासनिक संवेदनशीलता के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान दो पात्र हितग्राहियों—श्री आशु जाटव एवं श्री प्रिंस दुबे—को मुख्य अतिथियों द्वारा शासकीय सेवा हेतु अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र के पार्षदगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर्स एवं मकरोनिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button