मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र प्रहरियों को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की वि‍भीषिका के विरूद्ध डटकर खड़े होने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि 25 जून, 1975 देश में लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था। आज के दिन ही 1975 में इंदिरा सरकार के अहंकार के परिणामस्वरूप देश में आपातकाल लगाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव समर्पित होकर देश की सेवा का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button