बोधगया महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए करुणा बुध्द विहार में एक दिवसीय शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन
एसडीएम भोपाल को सौपा गया ज्ञापन

बोधगया में स्थित महाबोधि महाविहार को गैर बौध्दों से मुक्त कराने अर्थात बीटी एक्ट 1949 को रद्द कराने के लिए बोधगया में फरवरी 2025 से पूजनीय भिक्षु संघ, अखिल भारतीय बुद्धिस्ट फोरम, समता सैनिक दल एवं सभी बुध्दिस्ट संगठनों के सहयोग व आकाश लामा जी के नेतृत्व में जारी धरना आंदोलन को दिनांक 26 जून 2026 को 500 दिन पूर्ण हो गये है। इस अवसर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा भोपाल व्दारा दिनांक 26 जून 2026 को प्रातः 11.30 बजे से तुलसी नगर स्थित नागसेन भवन, करुणा बुद्ध विहार मे शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा के अध्यक्ष मनोज माणिक की अध्यक्षता में आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. धम्मरतन सोमकुंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बौध्दों की न्यायोचित मांग है, क्योकि जिस प्रकार से सभी धर्मों के आस्था केन्द्र उन्ही धर्मो के आधिपत्य मे है और वे अपने धर्म के अनुसार उसका संचालन करते है, फिर यह महाबोधि महाविहार जोकि बौध्द धर्मावलंबियों का सबसे महत्वपूर्ण आस्था का केन्द्र होने के बावजूद यह गैर बौध्दो के आधिपत्य मे है, जो उचित नही है। इसे तत्काल बौध्द धर्मावलंबियों को सौपने के लिए विगत 500 दिनों से बोधगया में निरन्तर शांतिपूर्वक धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रकार समय-समय पर देश के विभिन्न प्रदेशों मे भी धरना प्रदर्शन कर केन्द्र शासन को ज्ञापन सौपा जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में उपस्थित केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य यू.जी.चवरे, प्रदेश उपाध्यक्ष वामन जंजाले, महासचिव चिंतामन पगारे, डा बाबासाहेब आंबेडकर संयुक्त जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष रामू गजभिये, वरिष्ठ समाजसेवी मिलिंद बौध्द, अरुण मेश्राम, महिला मंडल की अध्यक्ष अंजलि चवरे, महासचिव कल्पना माणिक, कोषाध्यक्ष कविता गेडाम, ज्योति घराडे, घडले मेडम, हर्षेश मेश्राम, डाॅ राजेन्द्र मेश्राम, भीमराव मुंजेवार, रजनी नगरारे, आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि जबतक महाबोधि महाविहार मुक्त नही होगा, तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा। सभी ने कहा कि यह बौध्द धर्मावलंबियों के आस्था का सर्वोच्च स्थान जोकि बौध्दों के आधिपत्य में होना अत्यावश्यक है और इसके लिए देश को समस्त बौध्द एकजूट हो रहे है। धरना प्रदर्शन में बीटी एक्ट 1949 रद्द करो, महाबोधि महाविहार मुक्त करो के नारे लगाए गये। इस अवसर पर माननीय महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को दिये जानेवाले ज्ञापन को भोपाल की एसडीएम (अनुविभागीय दण्डाधिकारी) श्रीमती अर्चना शर्मा को सौपा गया। धरना-प्रदर्शन दोपहर 3.30 बजे तक जारी रहा। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में भोपाल के विभिन्न बुध्द विचारों के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, गणमान्य नागरिक के साथ-साथ बडी संख्या मे बौध्द उपासक और उपासिकाये उपस्थित थी।



