अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

शनि प्रदोष पर तिल के तेल से हुआ बटेश्वर का रूद्राभिषेक

भोपाल| श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा शनि प्रदोष के अवसर पर बाबा बटेश्वर का तिल के तेल, काली तिल, पंचामृत भस्म एवं विजया से रूद्राभिषेक कर शनि ग्रह से परेशान जताकों के लिए शनि शांति की प्रार्थना की गई|
समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया की मंदिर में बड़ी संख्या में अपनी कुंडली में शनि दोष से परेशान भक्तजन आते हैं सभी के लिए शनि शांति हेतू प्रदोष काल में रूद्राभिषेक किया गया साथ ही आम भक्तजनों ने काले तिल एवं अपराजिता के नीले पुष्प चढ़ाकर शनि शांति हेतू भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की| सांयकाल बाबा बटेश्वर का चंदन, विभिन्न प्रकार के पुष्प एवं रत्नो से दिव्य श्रृंगार कर रात्रि 10बजे महा आरती की गई|इस अवसर पर समिति के शिशिर मित्तल, अभिषेक लाला आकाश अग्रवाल, मोनू राठौर ,प्रकाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button