खबरमध्य प्रदेश

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस वितरण बुकिंग के नियम समान हो -सुनील नाहर

ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में होती है गैस की बुकिंग

भोपाल में रविवार को देश भर के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एकत्र हुए और अपनी समस्याएं रखीं । इसमें एलडीएआई शाजापुर के जिला अध्यक्ष सुनील नाहर बेरछा इंडेन, प्रदेश सचिव एवं देवास प्रभारी राजीव यादव भौंरासा इंडेन शामिल हुए। सुनील नाहर ने कहा कि घरेलू रसोई गैस वितरण के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग नियम हैं ।ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुकिंग की जाती है जबकि शहरी क्षेत्र में रसोई गैस के लिए बुकिंग का समय मात्र 25 दिन होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवार बड़े होते हैं वहां पर भी 25 दिन की बुकिंग का नियम लागू होना चाहिए।  नाहर ने कहा कि आज बैठक में एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के संगठन के अध्यक्ष बीएस शर्मा और अन्य पदाधिकारियों से सम्मेलन में इस विषय पर भी चर्चा की गई है। हमारी सरकार से मांग है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी रसोई गैस के लिए बुकिंग का समय 25 दिन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button