रसोई गैस का वितरण निजी कंपनियों को सौंप रही सरकार- गुरुपाल सिंह मान
पाइपलाइन से गैस वितरण से उद्योगपतियों को होगा फायदा और जनता को नुकसान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए और अपनी बातें रखीं । पंजाब से आए एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के गुरपाल सिंह मान ने कहा कि सम्मेलन में डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याओं पर विचार किया गया। देश में आज एक ट्रेंड बन गया है कि पीएनजी के रूप में घरेलू गैस वितरण का काम उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है इसे डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ आम जनता का भी नुकसान होगा। पाइपलाइन से गैस महंगी पड़ेगी साथ ही काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। पंजाब से ही सम्मेलन में शामिल होने आए जगदीश सिंह सोई ने कहा कि सरकार के नए-नए आदेशों से डिस्ट्रीब्यूटर्स दहशत में है और दबाव में काम कर रहे हैं। नए आदेशों से परेशानी हो रही है। पाइपलाइन से गैस देने से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे । सरकार को इस पर विचार करना चाहिए लोगों के जेब में डाका डालने की कोशिश की जा रही है निजीकरण से सिर्फ उद्योगपतियों को ही फायदा होगा।




