जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नर्मदापुरम के विरुद्ध एफ आई आर गलत एफ आई आर वापस ली जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन करेंगे – अनिल बाजपेई
वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने नर्मदापुरम के जिला प्रबंधक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि जिले में मूंग खरीदी समिति द्वारा की जाती है और खरीदी गई मूंग का भंडारण प्राइवेट गोदामों में किया जाता है वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक की कोई हस्तक्षेप अर्थात भूमिका नहीं रहती है ऐसे में जिला प्रबंधक के विरुद्ध एफ आई आर करना न्याय संगत नहीं है
अत: उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय को पत्र लिखकर मांग की है कि मूंग खरीदी एवं प्राइवेट गोदामों में भंडारण में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक की कोई भूमिका नहीं रहती है जिला प्रबंधक के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ली जाए अन्यथा काम बंद कलम बंद धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी

