खबर

कुत्तों के कारण लड़ पड़े इंसान: महिलाओं के बाल खींचे, दौड़ा-दौड़ाकर मारा; सोसाइटी के अंदर से बाहर आया

गुरुग्राम सेक्टर-67 स्थित श्री वर्धमान मंत्र सोसाइटी में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर गुरुवार रात को दो पक्षों को झगड़ा हो गया। बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने आईं दो महिलाओं के बाल खींचे गए और मोबाइल छीनने तक की घटना सामने आई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की है।बेसहरा कुत्तों को खाना देने का विरोध करते हैं सोसाइटी वाले
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे रोज सूद और अंकिता अपने कुछ साथियों की मदद से सोसाइटी परिसर और आसपास के बेसहारा कुत्तों को खाना देती हैं। सोसाइटी के कुछ निवासी इसको लेकर विरोध करते हैं। उन्हें इसको लेकर पुलिस को पहले भी शिकायत दे चुके हैं। महिलाओं के साथ हुई हाथापाई
गुरुवार रात जब कुत्तों को खाना दिया जा रहा था तो लोगों ने उसको रोक लिया और इसका विरोध किया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पीड़िता रोज सूद का आरोप है कि जब जब कुत्तों के लिए खाना आया तो सोसाइटी के कुछ पुरुषों और महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे।कुत्तों के डर से बच्चों ने नीचे खेलना तक छोड़ा
आरोप है कि विरोध करने पर निवासियों ने उनके बाल खींचे और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि ये महिलाएं सोसाइटी के नियमों को दरकिनार कर लोगों के फ्लैट्स और मुख्य गेट के ठीक बाहर खाना डाल देती हैं। इस वजह से कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और आने-जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों को काटने के लिए दौड़ते हैं। डर के कारण बच्चे नीचे खेलने नहीं आ पा रहे हैं। आरोप है कि जब महिलाओं से किसी सुरक्षित स्थान पर खाना खिलाने का अनुरोध किया जाता है तो वे निवासियों को धमकाती हैं। थाना प्रभारी रामबीर दोनें पक्षों से शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button