खबरमध्य प्रदेश

वादानुसार प्रधान मंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेंशन वृद्धि की घोषणा नहीं करने से 78 लाख पेंशनर्स में भारी असंतोष

ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर विगत कई वर्षों से बुलढाणा जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं दो बार प्रधान मंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय द्वारा मौखिक एवं लिखित में आश्वासन दिया गया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाएगी देश के 78 लाख पेंशनर्स यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि प्रधान मंत्री महोदय द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेंशन वृद्धि की घोषणा की जाएगी जो कि नहीं की गई जिसकी वजह से लाखों पेंशनर्स में भारी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है पेंशनर्स का कहना है कि अब हमारे पास करो या मरो आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं है मोदी सरकार गूंगी बहरी और अंधी सरकार है जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button