खबरमध्य प्रदेश

नागपंचमी के उपलक्ष्य में चौरसिया समाज ने प्रतिभाओं को दिया मंच

समाज को 200 लोगों को किया गया सम्मानित- लक्ष्मण चौरसिया

नाग पंचमी के पावन अवसर पर चौरसिया समाज कोलार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलार स्थित आम श्री मैरिज गार्डन में रखा गया उक्त कार्यक्रम में समस्त कोलार, राम मंदिर समिति भोपाल, शिवनगर समिति, सर्व श्री तंबोली समाज समिति एवं समस्त भोपाल के सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उक्त कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा गायन कविता नृत्य चित्रकला एवं विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सर्वश्री चौरसिया समाज सेवा समिति कोलार रोड भोपाल द्वारा चौरसिया समाज के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों, 30 महिलाओं एवं 70 युवाओं को मंच से मम्मनित किया। उनको प्रशंसा पत्र एवं मेडल प्रदान किए। इस कार्यक्रम में  लक्ष्मण चौरसिया (अध्यक्ष), चांदनी, अनन्या, संजय(कोषाध्यक्ष), विजय(सचिव), अरविंद, संजय(गुरु), मनीषा भंडारी, कपिल, कैलाश, संगीता, मेघा, कृति, सोनिया, विराट, प्रवीण, मनोज इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई, सिटी भोपाल से नितेश, निरंजन, नरेन्द्र, आलोक, अमरदीप, दशरथ, सीताराम, विनोद, बी डी चौरसिया, पूरन चौरसिया, मोहित चौरसिया, बालाराम चौरसिया इत्यादि सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में कब्बडी, किक बॉक्सिंग, कराटे, के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button