खबरमध्य प्रदेश

पुर्विया राजपूत समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में हुए शामिल

आदर्श युवा पुर्विया राजपूत समाज समिति द्वारा रविवार को अपेक्स बैंक के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन सचिव अरविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज ढाई सौ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।   शाजापुर, शुजालपुर, बाड़ी बरेली ,पिपरिया एवं अन्य क्षेत्र से आए हुए  उन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जो बारहवीं , दसवीं कक्षा में अच्छा अंक , नीट एग्जाम की ऑल इंडिया रैंक में अच्छा परिणाम प्राप्त किया है और बिना किसी कोचिंग के एमपीपीएससी में चयनित हुए हैं।  आज के प्रतिभा सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा सहकारिता और खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग, नरेंद्र पटेल, देवेंद्र पटेल, श्रवण पटेल और  भाजपा नेता तथा पार्षद विमलेश ठाकुर तथा समाज के अन्य वरिष्ठजन सम्मिलित थे। सभी अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उद्बोधन दिया। शिवराज  सिंह चौहान ने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button