न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव के लिए सजेगी श्री नागेश्वर मंदिर की 60 फीट ऊंची झांकी
दुर्गा उत्सव के लिए झांकी स्थल का विधायक भगवानदास सबनानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ भूमिपूजन

आज न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि.) न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव के लिए झांकी स्थल का भूमिपूजन दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजक पवन वरदानी एवं सचिव अजय देवनानी ने बताया कि इस वर्ष देवभूमि द्वारका,गुजरात के सुप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री नागेश्वर मंदिर की भव्य,विराट प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। प्रतिकृति लगभग ६० फीट ऊंचाई की रहेगी और लगभग ५००० स्क्वायर फीट में मुख्य पंडाल का निर्माण होगा।
द्वादश ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन
आयोजक पवन वरदानी एवं सचिव अजय द्वारा देवनानी द्वारा बताया गया कि इस बार भव्य,दिव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन हमारे आयोजन की प्रमुखता रहेंगे,सभी ज्योतिर्लिंग मूल स्वरूप की प्रतिकृति होंगे,विशिष्ट बंगाली
मूर्ति कलाकारों गणेश एवं उनकी टीम द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य पंडाल में मां अम्बे की स्थापना के साथ ही समुद्र मंथन का विशिष्ट दृश्य भी मूर्तिकला के माध्यम से दर्शनार्थ होगा। ४० फीट चौड़ाई एवं १२ फीट लंबाई में समुद्र मंथन के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित वृतांत के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। संरक्षण समिति अध्यक्ष सतीश गंगराड़े, कोषाध्यक्ष तरुण सिंह, उपाध्यक्ष गौरव आरतवानी ने बताया कि झांकी स्थल में स्वच्छता एवं सुरक्षा के विशेष प्रावधान किए गए है। झांकी का निर्माण बंगाली कलाकार कार्तिकेय द्वारा किया जा रहा है,उनके २० बंगाली कलाकारों की टीम आगामी ०२ माह में झांकी का निर्माण करेगी। नवाचार के लिए प्रसिद्ध न्यू मार्केट समिति द्वारा झांकीस्थल से स्वदेशी,विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का भी संदेश प्रसारित किया जाएगा। आज भूमिपूजन कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष आरती राजू अनेजा जी,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ,भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स से कृष्ण कुमार बांगड़ , अजय श्रीवास्तव नीलू, चंदीराम तख्तानी , रवि सेंगर, प्रकाश राठौर सहित विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में न्यू मार्केट के व्यापारीगण उपस्थित रहे।





