श्री गणेश नगर में स्वतंत्रता दिवस पर एक पेड़ भारत माता के नाम हुआ वृक्षारोपण

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री गणेश नगर कॉलोनी, नारियल खेड़ा भोपाल में “एक पेड़ भारत माता के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों में देशभक्ति एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री सूरज सिंह भदौरिया ने पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पौधा लगाना राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अमित सिंह परिहार, पृथ्वी सिंह यादव, सुनील कुमार बिजवा, प्रेम पवार, विजय पटवा, सुरेश चंद्र सिसोदिया एवं समाजसेवी भगवान दास ढालिया सहित कॉलोनी की रहवासी समिति के सदस्य, महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए “एक पेड़ भारत माता के नाम” अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।





