खबरमध्य प्रदेश

नागपंचमी पर महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

108 महिलाओं ने कांवड़ और कलश लेकर प्रगति पेट्रोल पंप स्थित मंदिर से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक की यात्रा

नागपंचमी पर सोमवार को महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। यह कावड़ यात्रा प्रगति पैट्रोल पंप एमपी नगर स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर पांच नंबर स्टाप होते हुए माचना कालोनी शिवाजी नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और प्रसादी वितरित की गई। आयोजक ज्योति खरे ने बताया कि आज नाग पंचमी और सोमवार है इस उपलक्ष में 108 महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा का समापन हुआ और महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की गई साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button