खबर

30 बार रुक चुके थे: होटल में मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव, 42 मिनट कमरे में रुककर निकला था पुलिस वाला प्रेमी

दिल्ली पुलिस की एक हेड कांस्टेबल का शव रविवार रात को राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में मिलने हड़कंप मच गया। महिला अपने एक साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल में रुकी थी। फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होना बताया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच और महिला के साथी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कौन है मृतका?

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अदिति (30) निवासी नूरपुर मसूरी के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर उस्मानपुर थाने में तैनात थी। अदिति अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल पहुंची थी। उनका साथी भी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और उसी थाने में कार्यरत है।

इस साल 30 बार रुक चुके होटल में साथ
होटल के रिकॉर्ड से पता चला है कि दोनों इस वर्ष करीब 30 बार से ज्यादा इस होटल में ठहर चुके थे। 15 अगस्त की शाम अदिति होटल पहुंची थी। वहीं उसका साथी रात करीब 10 बजे आया और 10 बजकर 42 मिनट पर होटल से चला गया। अगले दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारी गौरव कमरे में पहुंचा तो दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद दूसरी चाबी से गेट खोला तो देखा कि अदिति का शव दुपट्टे से पंखे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सोमवार शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

जांच में आत्महत्या की आशंका 
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। साथी हेड कांस्टेबल से गहन पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल डेटा की भी जांच शुरू कर दी गई है।

होटल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल 
पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों से घटनाक्रम को समझने में मदद मिलेगी। पुलिस होटल के रिसेप्शन पर घटना के समय मौजूद कर्मचारी से भी पूछताछ कर रही है। होटल के मालिक को भी बुलाया गया है।

विवाद और पूर्व में ठहरने की जानकारी
पुलिस के मुताबिक, अदिति और उसके साथी के बीच होटल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद ही घटना का कारण हो सकता है। दोनों पुलिसकर्मी पहले भी इसी होटल में कई बार ठहर चुके थे। इस वर्ष उन्होंने करीब 30 बार होटल में चेक-इन किया है। पुलिस इन सभी तथ्यों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस का बयान
परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथी कांस्टेबल से हर एंगल पर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button