नर्मदापुरम जिले में मूंग खरीदी गड़बड़ी में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के मृतक कर्मचारी की एफ आई आर करना न्याय संगत नहीं निष्पक्ष जांच कराई जाए – अनिल बाजपेई
सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई ने नर्मदा पुरम जिला में मूंग खरीदी के दौरान अमानक मूंग खरीदी पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के पूर्व शाखा प्रबंधक मृतक श्यामलाल घोषले की एफ आई आर कराने का कड़ा विरोध करते हुए बतायाकि प्रबंधन कुंभ करणी नींद में सोते हुए पूर्व शाखा प्रबंधक मृतक श्यामलाल घोषले की एफ आई आर करना गलत है साथ ही बिना जांच के कर्मचारियों की एफ आई आर करना साथ ही दबाव में आकर हड़बड़ी में निलबित करना न्यायसंगत नहीं है
अत: वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई ने प्रबंध संचालक महोदय से अनुरोध किया है कि नर्मदापुरम में मूंग खरीदी के दौरान हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही मृतक कर्मचारी सहित सभी कर्मचारियों की एफ आई आर एवं निलंबन वापस लिया जाए तथा मृतक कर्मचारी के विरुद्ध की गई एफ आई आर कराने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए

