पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित ‘सेवा श्री’ ने राशन सामग्री सौंपकर शुरू किया सेवा अभियान
आसरा वृद्ध आश्रम, बाल निकेतन अनाथ आश्रम एवं मां आशापुरा दरबार अन्न क्षेत्र में जरूरत की सामग्री का समर्पण

भोपाल, पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से नवगठित सेवा श्री सामाजिक संस्था ने अपने सेवा कार्यों का शुभारंभ जरूरतमंदों, वृद्धजनों एवं आश्रमवासियों की सहायता से किया। संस्था की ओर से आसरा वृद्ध आश्रम, शाहजहानाबाद, बाल निकेतन अनाथ आश्रम एवं मां आशापुरा दरबार अन्न क्षेत्र में आटा, चावल, दाल, तेल सहित आवश्यक राशन सामग्री संस्था सदस्यों साथ अध्यक्ष दुर्वेश मालवीय ने सौंपते कहा कि सेवा श्री सामाजिक संस्था का गठन समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। संस्था सेवा को महज आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर चलने वाला सामाजिक संकल्प बनाएगी। वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों तक समय पर भोजन एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। सेवा श्री के इस सेवा अभियान में समाज के सभी वर्गों को सहभागी बनकर सहयोग करना चाहिए। समन्वयक भगवान दास ढालिया ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसी भावना के साथ सेवा श्री सामाजिक संस्था सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।इस अवसर पर सेवा कार्य में मुकेश शर्मा, मनीष पटेल, मनोज सोनी,राकेश बंटी गोगिया, अशोक सांकले, श्याम खेमचंदानी, हनीश माधवनी,दीपक जैन, प्रदीप अग्रवाल,अमित खूबचंदानी एवं मनोज हरदासानी सहित अन्य समाजसेवियों ने सहभागिता की।


