खबर

आश्रम में अय्याशी कर फरार महामंडलेश्वर की तलाश में पुलिस! रेप-प्रेग्नेंसी और गर्भपात के लगे हैं गंभीर आरोप

धार्मिक नगरी उज्जैन के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की तलाश तेज कर दी है। ज्ञानदास पर महिला से रेप से प्रेग्नेंट, मारपीट, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप है। पीड़िता ने महामंडलेश्वर शिकायत गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी से की थी जिसके बाद ज्ञानदास आश्रम में ताला जड़कर फरार हो गया। मामला दर्ज होते ही महामंडलेश्वर ज्ञानदास आश्रम में ताला जड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में महाकाल थाना पुलिस राजस्थान तक पहुंच गई है। बुधवार को भी कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, सर्चिंग जारी है।पुलिस को भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि ज्ञानदास राजस्थान के पाली और उसके आसपास स्थित आश्रमों में छिपा हो सकता है। पुलिस का मानना है कि ज्ञानदास के मध्य प्रदेश की बजाय पड़ोसी राज्यों में छिपने की संभावना ज्यादा है क्योंकि वहां उनके कई ठिकाने हैं, जहां वह छिपा हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, लोकेशन के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।दरअसल, महामंडलेश्वर पर आरोप लगाने वाली पीड़िता ने वाट्सऐप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है। शिकायत में गर्भावस्था से जुड़े और दो बार गर्भपात करवाने के आरोप है। पीड़िता ने सभी दस्तावेज और बातचीत के ऑडियों उपलब्ध करवाए हैं। ऐसे में डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर ही मामले को सुलझाया जा सकता है। जिनके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती इन डिजिटल दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच करना ही है। क्योंकि ज्ञानदास ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप की साजिश का शिकार बताया था। उनका दावा था कि महिला और उसके सहयोगियों ने उनसे लाखों रुपये की मांग की। ऐसे में दोनों ही पहलू अपनी अपनी जगह मजबूत है। पुलिस डिजीटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपी तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button