राजा भोज देंगे पर्यावरण बचाने का संदेश, कृष्ण भक्ति से गूंजेगा भोपाल निकलेगी भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा और 21 स्थानों पर श्रीकृष्ण ग्वालों के साथ फोड़ेंगे माखन मटकी
भोपाल । *श्री हरिहर महोत्सव समिति* द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिछले *14 वर्षों* से निरंतर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी *4 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे* से भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरे शोभायात्रा मार्ग को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग में सजाया जाएगा।
*हरिहर महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी विवेक साहू* ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिलेगा। शोभायात्रा के दौरान *21 स्थानों पर ग्वालों* के साथ स्वयं *श्रीकृष्ण माखन मटकी फोड़ते हुए* नजर आएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव-पार्वती, झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण तथा वासुदेव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को ले जाते हुए मनोहारी झांकियां शामिल होंगी।
*राजा भोज देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*हरिहर महोत्सव समिति के संयोजक अतुल कोशल, अध्यक्ष मनोज साहू ‘कल्लू भैया’ एवं शोभायात्रा संयोजक वात्सल्य जैन ‘सोनू भाभा’* ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का सबसे विशेष आकर्षण भोपाल के राजा भोज की जीवंत झांकी रहेगी। राजा भोज अपने समय में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए साक्षात दर्शन देंगे। झांकी के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश दिया जाएगा।इसके साथ ही भगवान श्रीजी की प्रतिमा भी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी, शोभायात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में मंडला-डिंडोरी की प्रसिद्ध डांस टोलियां, नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा का प्रसिद्ध बैंड, 21 ढोल, डीजे बैंड, घोड़ा-बग्गी एवं दुलदुल घोड़ी विशेष आकर्षण रहेंगी।
*समिति के महामंत्री संजय सिसोदिया एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ‘रॉकी’* ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा मार्ग एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
*सह संयोजक अशोक सांकले एवं नितिन जैन* ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं।
*इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा*
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं अवनी शर्मा* ने बताया की शोभायात्रा श्रीजी मंदिर लखेरापुरा से *4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे* प्रारंभ होकर चौक बाजार, लोहा बाजार, जुमेराती गेट, छोटे भैया कॉर्नर, घोड़ा निक्कास, मां कर्मा देवी रोड, मंगलवारा चौराहा, जैन मंदिर रोड, इतवारा चौराहा, इलेक्ट्रिकल मार्केट, चिंतामण चौराहा, पीपल चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी चौक, सोमवारा पर पहुंचकर संपन्न होगी।
*पंडित हेमकांत शर्मा (मुखिया जी) के सानिध्य में होगी पूजा-अर्चना*
शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व *पंडित श्री हेमकांत शर्मा ‘मुखिया जी’* के सानिध्य में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की जयकारों के साथ दोपहर 12:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
शोभायात्रा में अतुल कोशल, मनोज साहू ‘कल्लू भैया’, वात्सल्य जैन ‘सोनू भाभा’, विवेक साहू, अशोक सांकले, संजय सिसोदिया, अवनी शर्मा ‘मोनू’, नितिन जैन, राजकुमार जैन ‘राजा भैया’, राजेंद्र शर्मा, राजीव साहू ‘डब्बू’, राकेश सोनी ‘रक्कू’, अंकित मालपानी, पलाश डाबी, संजय माहवार, आदित्य, ज्यादित्य गोयल, श्रीकुंज मंगल, शिवांग मित्तल, प्रांजल गुप्ता सहित समिति के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे।
समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा के साक्षी बनने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विवेक साहू
मीडिया प्रभारी
श्री हरिहर महोत्सव समिति
*मो.: 9826048995*



