खबरमध्य प्रदेश
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मालवीय नगर में हुआ सुंदरकांड पाठ
जन्माष्टमी पर मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया- संदिल कुमार शेट्टी

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति मालवीय नगर भोपाल द्वारा शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समिति के संदिल कुमार शेट्टी ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति से भाव विभोर हो गए।शेट्टी ने बताया कि यह मालवीय नगर स्थित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के स्थापना का दूसरा वर्ष है। इस अवसर पर कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



