खबरमध्य प्रदेश
महाराष्ट्र कुनबी पाटिल समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान - प्रकाश पाटिल

महाराष्ट्र कुनबी पाटील समाज की प्रतिभाओं का रविवार को राजधानी स्थित हिन्दी भवन में सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं में परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और खेल में समाज, देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले युवा शामिल हैं। आयोजक प्रकाश पाटिल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बच्चों और युवाओं को जीवन में अधिक से अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पाटिल ने बताया कि मंत्री विश्वास सारंग, डॉक्टर अभिजीत देशमुख और समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी में 52 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हम 9 वर्षों से लगातार प्रतिभाओं को सम्मानित कर रहे हैं।




