महाराष्ट्रियन कुनबी पाटिल समाज ने 52 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान - प्रकाश पाटिल

भोपाल। महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज द्वारा हिंदी भवन, भोपाल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूरे मध्यप्रदेश से आए शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52 प्रतिभावान बच्चों को ‘समाज के गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज की छह विशिष्ट प्रतिभाओं को ‘समाज विभूषण सम्मान’ प्रदान किया गया। इनमें डॉ. कलीराम पाटिल, वृषाली पाटिल, मंगला पाटिल, श्रद्धा पाटिल, तनिषा पाटिल एवं किशोर दादा पाटिल शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अभिजीत देशमुख एवं तिरले कुनबी समाज की अध्यक्ष ज्योति खड़से ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही स्मिता पेगनिस, मराठी समन्वय समिति, भोपाल भी उपस्थित रहीं। महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज के अध्यक्ष के.बी. पाटिल सहित समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, अभिभावक और समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।






