खबरमध्य प्रदेश
बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करें अभिभावक -रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने फूल माली समाज की प्रतिमाओं को किया सम्मानित

राजधानी स्थित हिंदी भवन में रविवार को फूल माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों विद्यार्थियों और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुजूर विधानसभा से विधायक और भाजपा के शीर्ष नेता रामेश्वर शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करें । शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। विधायक शर्मा ने बच्चों और बच्चियों से कहा कि कितना भी मुकाम आप हासिल करें लेकिन अपने माता-पिता के योगदान को हमेशा याद रखें और उनकी सेवा करें। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र माली ने बताया कि आज की सैकड़ों प्रतिभाओं को समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। हमारा उद्देश्य है कि फूल माली समाज शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बने।




