अध्यात्ममध्य प्रदेश
हिंदू मित्र मंडल की भव्य महाआरती में गंगा आरती की तर्ज पर हुई मां की आराधना

भोपाल। हिंदू मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य महाआरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंडल के अध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि महाआरती के दौरान गंगा आरती की तर्ज पर मां की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर हुजूर विधानसभा के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, सतीश उपाध्याय, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, शरण खटीक, आशीष सिंह ठाकुर, शालू खंडेलवाल सहित अनेक अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन में हिंदू मित्र मंडल के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।



