मध्य प्रदेश

श्री हरि वृद्ध आश्रम में राज्य आनंद संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भजनों की धुन पर जमकर थिरके बुजुर्ग

​विदिशा। राज्य आनंद संस्थान (मध्य प्रदेश शासन) के तत्वावधान में टीम आनंदक विदिशा द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को श्री हरि वृद्ध आश्रम में ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लायन अरुण सोनी एवं विशेष अतिथि के रूप में गायक प्रदीप जैन ‘पारस’ उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम की शुरुआत में मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव ने राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियां की।
​मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के आयोजनों से बुजुर्गों को सम्मान और आत्मीयता का अहसास होता है। समाज को हर अवसर पर उनके अनुभव और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। आयोजकों को बधाई देते हुए आपने कहा कि समाज में इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप के गायक प्रदीप जैन ‘पारस’ एवं सपना राय ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्ति मय कर दिया। इसके साथ ही पारस ने ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’, ‘एक बंजारा गाये’ तथा ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ जैसे कालजयी गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत की मधुर तानों पर वृद्धजन भाव-विभोर हो गए और आनंदित होकर नृत्य करने लगे।
​आयोजन के दौरान आनंद विभाग विदिशा द्वारा आश्रम के सभी बुजुर्गों का तिलक व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें तनावमुक्त और खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कराई गईं। जिसमें संजय श्रीवास्तव की मिमिक्री कि लोगों ने बहुत प्रशंसा की।
​कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर अंजना श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों व प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केसर जहां, ज्योति चौकसे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button