अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

ज्योतिष और तंत्र में मौजूद उपाय से विपरीत समय को बदला जा सकता है- डॉक्टर त्यागी बाबा

पितृ दोष से शादी में आती है अड़चन, तंत्र विद्या से करें उपाय

राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित रत्नवाला में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष समागम एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन 3 से 4 अक्टूबर तक जीवन रेखा ज्योतिष शोध केंद्र द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन धर्म गुरु पंडित कृपाराम उपाध्याय राज ज्योतिषी द्वारा किया जा रहा । ज्योतिष समागम में देश-विदेश के 200 से ज्यादा ज्योतिषी शामिल हुए। इस अवसर पर जय मां कामाख्या धाम असम के तंत्र सम्राट डॉक्टर त्यागी बाबा ने कहा कि ज्योतिष का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। जब कालचक्र चलता है तो ज्योतिष का सहारा लेना पड़ता है। व्यक्ति का समय चक्र जब बदलता है तो खराब दौर शुरू होता है ऐसे में भाग्य और ज्योतिष दोनों जरूरी हो जाते हैं। भगवान श्री राम को जैसे ही राजगद्दी मिली समय चक्र के चलते उन्हें वनवास जाना पड़ा।  इसी तरह सोनिया गांधी जी की पार्टी बहुमत से जीती थी वह प्रधानमंत्री बनने वाली थीं लेकिन कालचक्र बदला और नहीं बन पाई । ज्योतिष का बड़ा महत्व है लेकिन ज्योतिष के बाद तंत्र है जो निदान ज्योति से नहीं होता है वह तंत्र से हो जाता है । कर्म के साथ भाग्य  का साथ भी होना चाहिए।  डॉक्टर त्यागी बाबा ने कहा कि यदि किसी की शादी नहीं हो रही तो इसका प्रमुख कारण पितृ दोष हो सकता है, जहां पर व्यक्ति निवास कर रहा उसके पूर्व और दक्षिण में पीपल का पौधा निकला हुआ होगा। ज्योतिष और तंत्र के माध्यम से ग्रह दशा को ठीक किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button