जब व्यक्ति अच्छाई छोड़कर बुराई की ओर बढ़ता है तो उसका फल तय है
चौंकाने वाले होंगे 2027 में राज्यों के चुनाव परिणाम -पंडित रामसजीवन दुबे

राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित रत्नवाला में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष समागम एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन 3 से 4 अक्टूबर तक जीवन रेखा ज्योतिष शोध केंद्र द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन धर्म गुरु पंडित कृपाराम उपाध्याय राज ज्योतिषी द्वारा किया जा रहा । ज्योतिष समागम में देश-विदेश के 200 से ज़्यादा ज्योतिषी शामिल हुए। इस अवसर पर चामुंडा दरबार धाम के संस्थापक पंडित राम सजीवन दुबे ने कहा कि 12 राशियां होती हैं और 27 नक्षत्र हैं जिनमें चार चरण होते हैं। 27 में 4 का गुणा करने पर 108 हो जाता है। जब व्यक्ति अच्छाई छोड़कर बुराई की ओर बढ़ता है तो उसका फल मिलना तय है। यदि हम बुराई छोड़कर अच्छाई की ओर जाते हैं तो सुकर्मों का फल मिलता है। पंडित राम सजीवन दुबे ने आज के राजनीतिक परिदृश्य पर भी कटाक्ष किया और कहा कि आम व्यक्ति का जन्म सिर्फ एक बार होता है लेकिन नेताओं का जन्म दो बार होता है एक बार पेट से और दूसरी बार पेटी से होता है। पंडित दुबे ने कहा कि 2027 में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां के परिणाम चौंकाने वाले होंगे।




