अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
ज्योतिष कठिन रास्ते को सरल बना देता है- पंडित शैलेंद्र कृष्ण महाराज
महामृत्युंजय जाप करने से मृत्यु के तुल्य कष्ट भी दूर हो जाते हैं

- राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित रत्नवाला में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष समागम एवं दैवज्ञ सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन 3 से 4 अक्टूबर तक जीवन रेखा ज्योतिष शोध केंद्र द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन धर्म गुरु पंडित कृपाराम उपाध्याय राज ज्योतिषी द्वारा किया जा रहा । ज्योतिष समागम में देश-विदेश के 200 से ज़्यादा ज्योतिषी शामिल हुए। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक शैलेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि
ज्योतिष की विद्या आगे बढ़ती रहेगी तो हम भूत, वर्तमान और भविष्य को व्यवस्थित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष को सम्मान श्री राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव ने भी दिया था । भगवान शंकर तो स्वयं ज्योतिषी बनाकर अयोध्या पधारे थे। पंडित शैलेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि महामृत्युंजय जाप मृत्यु को तो नहीं टाल सकता है, लेकिन मृत्यु के तुल्य कष्ट को जरूर दूर किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ज्योतिष भाग्य को नहीं बदल सकता है लेकिन हमारे जीवन में कुछ अड़चनें, विघ्न और वाधाएं आ रही हैं तो ज्योतिष के उपाय करके बहुत बड़ी परेशानी को भी दूर किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि यदि कोई सूली पर चढ़ने जा रहा है पर लेकिन चुभ गई और उसका हल निकल गया। ज्योतिष कठिन रास्ते को सरल बना देती है। जहां तक कर्म की बात है व्यक्ति को कर्म के फल भुगतना ही पड़ता है जिस प्रकार हजार गायों के बीच बछड़ा अपनी मां को पहचान लेता है। कर्म करने के बाद व्यक्ति चाहे आकाश में हो या पाताल में छुप जाए बच नहीं सकता है, उसे कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है और आज का कर्म ही कल का भाग्य है।



