मध्य प्रदेश

महानगरों के सार्वजनिक स्थानों में कचरा फैलाने एवं पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए

मानवाधिकार पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं ओ पी सोनी ने महानगरों में सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने वालों एवं पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी फैलाने वालों का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने एवं पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी करने वालों की वजह से महानगरों एवं छोटे शहरों में अनेकों तरह की बीमारी हो जाती है यहां तक कि बीमारी की वजह से व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है

अत: मानवाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव ओ पी सोनी ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं प्रदेश के समस्त नगर निगम आयुक्त / नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि प्रदेश के महानगरों एवं शहरों में सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने वालों तथा पान तंबाखू गुटखा खा कर गंदगी करने वालों के विरुद्ध स्वच्छता अधिनियमों के तहत जुर्माना आदि की कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही ऐसे व्यक्तियों को स्वच्छता विरोधी प्रमाण पत्र दिया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button