खबरराजनीतिक

इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: पुलिस हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका समेत सभी नेता; भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी बोले- एक भी देशद्रोही को बख्शा नहीं जाएगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर हिरासत में लिए जाने का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के गद्दारो को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है। हिसाब होगा – एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा बोली- राहुल गांधी को करना था सिर्फ राजनीतिक ड्रामा

भाजपा सांसद त्रिवेदी ने आगे कहा, ”झूठ नंबर दो- चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि शाम 4 बजे उन्हें पुलिस के डीसीपी के माध्यम से पता चला कि नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि उसने एक निर्धारित प्रक्रिया बना रखी है और कोई भी दल मिलना चाहे तो वह तत्काल मिलने के लिए तैयार है, लेकिन प्रतिनिधियों के माध्यम से। लेकिन उन्होंने जिद की कि वे 300 सांसदों के साथ चुनाव आयोग के परिसर में जाएंगे, जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ और न ही वहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए व्यवस्था है। अर्थात, यह फिर दर्शाता है कि वे वास्तव में चुनाव आयोग से मिलने के लिए तैयार ही नहीं थे। तीसरी बात- चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को धरना स्थल पर भेज देगा और वहां वे अपना ज्ञापन दे सकते हैं। इसके लिए भी वे तैयार नहीं हुए। अर्थात, यह स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखना नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक ड्रामा करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button