मनोरंजन

ओरी ने खतरों के खिलाड़ी 15 विजेता अविनाश मिश्रा की विक्ट्री पार्टी की दिखाई झलक

ओरी ने हाल ही में अविनाश मिश्रा की विक्ट्री पार्टी की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के करीबी लोगों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ओरी ने इस खास जश्न का एक इनसाइड वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “फिर मिले, बाकियों को मिस कर रहा हूँ”, जिससे फैंस को इस खुशनुमा शाम की एक झलक देखने को मिली।
इस रील में ओरी के साथ शगुन शर्मा, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन, विशाल आदित्य सिंह, अविनाश मिश्रा, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल नजर आ रहे हैं। इस एनर्जेटिक गैदरिंग में इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे एक साथ नजर आए, जहां सभी ने जश्न, हंसी-मजाक और मिलकर बिताए पलों का खूब आनंद लिया। ओरी की खास मस्तीभरी एनर्जी के साथ अविनाश मिश्रा की विक्ट्री पार्टी की यह झलक दोस्तों के बीच की दोस्ती, मस्ती और पॉजिटिव वाइब्स को बखूबी दिखा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button