आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में 10% की छूट
• नए आईफोन डुओ^, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पर 7,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक
• एलजी, सैमसंग और हायर के इलेक्ट्रॉनिक्स पर 30,000 रुपये तक की छूट
• मेकमायट्रिप के हॉलिडे पैकेज पर 35,000 रुपये तक की छूट
मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने वार्षिक ‘फेस्टिव बोनांजा’ ऑफर की फिर शुरुआत की है। इसके तहत ऑनलाइन खरीदारी, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा, फर्नीचर और होम डेकोर, फैशन, क्विक कॉमर्स सहित कई क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के जरिए विशेष ऑफर, छूट और कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
बैंक ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस दौरान ग्राहक विभिन्न उत्पादों की खरीदारी पर 10% की छूट का लाभ उठा सकेंगे।
बैंक नए आईफोन डुओ^, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पर 7,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक दे रहा है और चुनिंदा एप्पल उत्पादों पर 15,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्डधारक विशेष रूप से एप्पल के ‘आईफोन फॉर लाइफ’ कार्यक्रम का विकल्प चुन सकते हैं। इसके तहत चुनिंदा आईफोन मॉडल 24 महीने की ब्याज-मुक्त किस्तों में, 2,497 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली राशि पर खरीदे जा सकते हैं और साथ ही, अगला आईफोन खरीदते समय मौजूदा आईफोन के लिए गारंटीड बायबैक का विकल्प भी मिलेगा।
बैंक ने गूगल पिक्सल, एलजी, सोनी, सैमसंग, हायर, एचपी, डेल, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, एयर इंडिया, मेकमायट्रिप, गोआईबीबो, यात्रा, आजियो, टाटा क्लिक, ब्लिंकिट, अर्बन लैडर और पेपरफ्राई सहित कई अन्य प्रमुख ब्रांड्स के साथ भी साझेदारी की है।
इन ऑफर के बारे में आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “त्योहारों का समय खुशी और अपनों के साथ मिलकर जश्न मनाने का अवसर होता है और हम इसे और भी खास बनाना चाहते हैं। इस वर्ष के ‘फेस्टिव बोनांजा’ के तहत हमने प्रमुख ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है, ताकि अपने ग्राहकों की खरीदारी को अधिक लाभदायक, सुविधाजनक और यादगार बनाया जा सके। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए इन ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।”
अन्य प्रमुख ऑफर* जिसमे शामिल हैं:
• मोबाइल फोन: गूगल पिक्सल 11 और श्याओमी के स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट तथा ओप्पो और वनप्लस के फोन पर 5,000 रुपये तक की छूट।
• फैशन: टाटा क्लिक और आजियो पर खरीदारी करने पर 12% तक की छूट।
• इलेक्ट्रॉनिक्स: एलजी, सैमसंग, हायर, सोनी, एचपी, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस और जेबीएल सहित अन्य ब्रांड्स पर 30,000 रुपये तक की छूट। ग्राहक क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर भी विभिन्न उत्पादों पर आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं।
• यात्रा: मेकमायट्रिप, गोआईबीबो, यात्रा, ईज़मायट्रिप, इक्सिगो और पेटीएम फ्लाइट्स सहित विभिन्न ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट, होटल और हॉलिडे पैकेज पर 35,000 रुपये तक की छूट। इसके अलावा, एयर इंडिया की वेबसाइट के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर 10% की छूट।
• फर्नीचर और होम डेकोर: पेपरफ्राई, अर्बन लैडर, द स्लीप कंपनी, स्लीपीहेड, ड्यूरोफ्लेक्स, बोनिटो डिजाइन, इंटीरियर कंपनी और फर्निसेलन पर 30% तक की छूट।
• क्विक कॉमर्स: फ्लिपकार्ट मिनट्स, ब्लिंकिट और जेप्टो के जरिए किराना तथा अन्य सामान की खरीदारी पर छूट।
• विशेष ऑफर: एविस, कॉर्डेलिया क्रूजेज, पिकयोरट्रेल, नैशर माइल्स, फर्न्स एन पेटल्स, आईजीपी और एलिवास सहित अन्य ब्रांड्स पर 35% तक की छूट।
आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले नियमित लाभ:
• ग्राहक अमेजन पर खरीदारी के लिए अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 5% तक रिवॉर्ड पॉइंट्स* हासिल कर सकते हैं।
• मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से मेकमायट्रिप पर बुकिंग करने पर 6% तक ‘मायकैश’ का लाभ लिया जा सकता है।
• अडानी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अडानी वन इकोसिस्टम* पर 7% तक रिवॉर्ड पॉइंट्स हासिल किए जा सकते हैं।
*ऑफर पर नियम एवं शर्तें लागू हैं।
^यह ऑफर लॉन्च के बाद लागू होगा।
‘फेस्टिव बोनांजा’ ऑफर की अधिक जानकारी और इनका लाभ उठाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक की फेस्टिव बोनांजा वेबसाइट पर जाएं।
समाचार और अन्य अपडेट के लिए आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर जाएं और X पर @ICICIBank को फॉलो करें।




