खबरमध्य प्रदेश

आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान किया जाए अन्यथा प्रबंधन का पुतला जलाकर धरना प्रदर्शन करेंगे

आउट सोर्स कर्मचारियों महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल एवं प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा ने श्रमायुक्त महोदय के आदेशानुसार श्रम अधिनियमों के तहत निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व बोनस भुगतान नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि श्रमायुक्त महोदय के आदेशानुसार सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं बोनस भुगतान करने का आदेश दिया गया है किंतु आपूर्ति निगम वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन पाठ्य पुस्तक निगम पर्यटन निगम सड़क परिवहन निगम विपणन संघ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दुग्ध संघ साँची अनुसूचित जाति जनजाति निगम गृह निर्माण मंडल सूक्ष्म उद्योग मेट्रो कार्पोरेशन भवन विकास निगम के प्रबंधन की तानाशाही रवैया की वजह से बो नस का भुगतान नहीं किया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है तथा तानाशाही का प्रत्यक्ष उदाहरण है
अत: आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अरुण प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा ने श्रमायुक्त महोदय को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान कराया जाए जो निगम मंडल बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के प्रबंधन दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा आउट सोर्स कर्मचारी प्रबंधन का पुतला जला कर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button