खबरमनोरंजन

16 सावन झेल के: चेक बाउंस केस पर फिल्म बना रहे राजपाल यादव, कोर्ट में बोले- मैं खुद ड्रामा बन गया हूं

16 सावन झेल के: चेक बाउंस केस पर फिल्म बना रहे राजपाल यादव, कोर्ट में बोले- मैं खुद ड्रामा बन गया हूंअभिनेता राजपाल यादव बुधवार को चेक बाउंस केस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके और सीजेआई सूर्य कांत के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुईं। इस दौरान राजपाल ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी भी दी।

यादव ने कोर्ट में बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘16 सावन झेल के’ है। इस फिल्म की कहनी राजपाल के साल 2010 में शुरू हुए इस चेक बाउंस केस के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है।दो-ढ़ाई साै फिल्में की हैं’
कोर्ट में सीजेआई ने अभिनेता से पूछा- कुछ नया बना रहे हो या नहीं? तो राजपाल ने जवबा दिया- ‘सर प्रणाम करता हूं। दो-ढ़ाई साै फिल्में की हैं। पिछले 13 साल में दो-ढ़ाई सौ करोड़ का नुकसान भी कर चुका हूं। ‘अता पता लापता’ में मेरा 17 करोड़ डूबा। इतने साल में मेरी खूब बदनामी हुई। मैं खुद ड्रामा बन चुका हूं।’

‘जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं’
इसके जवाब में सीजेआई ने राजपाल से कहा- ‘कोई अच्छी सी फिल्म बनाकर लोगों का मनोरंजन करो। आपकी इज्जत दोबारा बन जाएगी। हमारे यहां भी कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं, उनको भी रोल दे दीजिए।’
इस पर यादव ने बेंच के सामने अपनी अगली फिल्म की जानकारी दी। राजपाल ने कहा, ‘सर 2010 से 2016 तक जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं। उसका टाइटल भी हमने सोचा है- सोलह सावन झेल के।’फिर मिली कोर्ट से राहत
बता दें कि बुधवार को राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिर राहत मिली है। एक्टर बुधवार को खुद 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने जज को बताया कि वह बाकी के 85 लाख रुपये अपनी पुश्तैनी संपत्ति के खरीदार के जरिए जमा करेंगे और 13 अक्टूबर तक रकम दे देंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button