भक्ति रूट से करें मध्यप्रदेश और देश के धार्मिक स्थलों की यात्रा – नसीम अख्तर
भोपाल में जुटे टूरिज्म उद्योग के देश भर से उद्यमी

मध्य प्रदेश सरकार और टूरिज्म विभाग द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान महाविद्यालय ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में पर्यटन से जुड़े देश भर के उद्यमी शामिल हुए हैं। भक्ति रूट के सीईओ नसीम अख्तर ने कहा कि गत 10 वर्ष से मप्र पर्यटन को बढ़ावा देने कैंपेनिंग चला रहे हैं मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा शानदार आयोजन किया गया है। इसे भव्य रूपम में दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में भारत के अलग-अलग पार्टनर शामिल हुए हैं । एमपी होलीडेज के ओर से वाहनों की सुविधा पर्यटन स्थलों के लिए उपलब्ध कराई जाती है जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर ,उज्जैन, ओंकारेश्वर, बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क, खजुराहो, ओरछा और पचमढ़ी सब जगह की यात्रा कराते हैं। साथ में जंगल सफारी और प्रकृति का अनुभव कराया जाता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जंगल से संबंधित स्टोरी टेलिंग भी कराई जाती है। नसीम ने कहा जहां तक देसी विदेशी पर्यटकों का सवाल है विदेश से आने वाले एनआरआई सबसे ज्यादा उज्जैन को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा बांधवगढ़, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सफारी करते हैं। भक्ति रूट प्रीमियम टूर्स प्राइवेट लिमिटेड पर्यटकों को टूरिज्म की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसमें वाहनों के साथ-साथ हेलीकॉप्टर तक की सुविधा उपलब्ध है। नसीम अख्तर ने कहा हमारी भूमि महाकाल की भूमि है यह पवित्र भूमि है। भक्ति यात्रा को लेकर उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग चार धाम सभी प्रकार की यात्रा भक्ति रूट कराता है। इस्लाम धर्म से आने के बावजूद नसीम अख्तर संस्कृत के अच्छे विद्वान हैं ,उन्होंने गीता का अध्ययन किया है। साथ ही भगवान शिव पर शोध कर रहे हैं।
खबर अच्छी लगी हो तो चैनल को सब्सक्राइब करें।





