मध्य प्रदेश

दीपावली के पूर्व देश के 81 लाख ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए 7500+महगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाए

राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव ओ पी सोनी ने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स पेंशन वृद्धि के लिए विगत 10 वर्षों से जंतर मंतर दिल्ली सहित पूरे देश में आंदोलन कर रहें है दो बार मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय एवं कई बार केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय पेंशन वृद्धि का लिखित एवं मौखिक रूप से आश्वाशन दे चुके हैं अनेकों सांसदों द्वारा लोक सभा राज्य सभा पेंशन वृद्धि की मांग का समर्थन करते हुए पेंशन वृद्धि की लागू करने की मांग कर चुके हैं किंतु पेंशन वृद्धि की घोषणा नहीं की गई है जिसकी वजह से पूरे देश में 81 लाख पेंशनर्स परिवारों में भारी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है लाखों पेंशनर्स का कहना है कि क्या पेंशन में वृद्धि मरने के बाद की जाएगी अब बहुत हो गया है पेंशन नहीं तो वोट नहीं जो पेंशन वृद्धि की बात करेगा भी पेंशनर्स के दिल में राज करेगा पेंशनर्स का यह भी कहना है कि यदि दीपावली के पूर्व रुपए 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने की घोषणा नहीं की गई तो ई पी एफ ओ में तालाबंदी रेल रोको आमरण अनशन आंदोलन करेंगे
अत: राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि देश के 81 लाख पेंशनर्स के
लिए दिपावली के पूर्व रुपए 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा की जाए ताकि पेंशनर्स सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button