मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का प्रमुख नियुक्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि एयर मार्शल श्री दीक्षित का अनुभव एवं कुशल नेतृत्व भारतीय वायुसेना की सामरिक शक्ति को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री दीक्षित को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


