खबर

10 अक्तूबर के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुफिया इनपुट: कॉलेजों छात्रों को उकसा रही है सीजेपी, बांटेगी दो लाख पोस्टर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट दिए है कि सीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) पीछे से पूरी तरह समर्थन कर रही है। सीजेपी व आप ने दिल्ली के कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों को उकसाना शुरू कर दिया है।बड़े पैमाने पर आ सकते हैं लोग
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने खुफिया इनपुट के बारे में बताया कि सीजेपी/आप दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों समेत अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जा रही है। गुरुवार व शुक्रवार तक इन पार्टी के समर्थकों को छात्रों के बीच दो लाख से ज्यादा पोस्टर बांटने हैं। गुरुवार को इस तरह के पोस्टर बंटने के इनपुट मिले। साथ ही छात्रों से संपर्क कर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में कहा जा रहा है। पुलिस को पूरी आशंका है कि इस प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर लोग आ सकते हैं और दिल्ली पुलिस जेन जी-01 प्रदर्शन को देखते ही बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही हैमॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया
दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सभी जिलों में साइबर थानों में बने सोशल मीडिया मॉनिरिटिंग सेल को गुरुवार से पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया। सभी सेल को काफी सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार करने, फर्जी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान करने, फर्जी वीडियो के जरिए कैसे भ्रम फैला रहे हैं, आदि को लेकर रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली पुलिस मुख्यालय को भेजने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के सभी साइबर थाना पुलिस को 10 से 15 सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button