खबरदेश

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में लिया

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से हिरासत में ले लिया है। दोनों अपने कई साथियों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां से दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें डिटेन कर लिया। अपनी हिरासत का वीडियो सौरव दास ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सौरव दास अपने साथियों के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। सीजेपी के दोनों नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे युवा इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ मांगते भी नजर आ रहे हैं।  बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को भी आशुतोष रांका और सौरव दास को डिटेन किया था। तब उनके साथ सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी थे। तीनों प्रदर्शन के लिए फ्लाइट में सवार होकर मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों को ही फ्लाइट से उतरने नहीं दिया।

तीनों को कोर्ट से मिली थी जमानत

फ्लाइट से गिरफ्तारी के घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। वहां से तीनों को सशर्त जमानत मिली थी कि तीनों ही अगले एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। शर्त में यह भी कहा गया था कि अगर एक साल के अंदर तीनों इसका उल्लंघन करते हैं तो दोबारा कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button