श्रम विभाग ने श्रमायुक्त इंदौर को निर्देशित किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन भत्ता एवं बोनस भुगतान की कार्रवाई की जाए मंत्रालय के आदेश का स्वागत
सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने श्रमविभाग मंत्रालय द्वारा आउट सोर्स कर्मचारियों को वेतन भत्ता एवं बोनस के भुगतान करने के लिए श्रमायुक्त महोदय इंदौर को लिखे पत्र में दिए गए निर्देशों का स्वागत करते हुए बताया कि श्रम विभाग मंत्रालय भोपाल ने सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के पत्र के संदर्भ में श्रमायुक्त महोदय इंदौर को पत्र जारी के निर्देशित किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों को श्रम अधिनियमों के तहत वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान कराया जाए.अत सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने समस्त निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक तथा संस्था प्रमुख से अनुरोध किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन भत्ता एवं दीपावली के पूर्व बोनस का भुगतान किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी.


