खबरमध्य प्रदेश

चुरहट में स्थापित होगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा

जन्म राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग से लाई गई मिट्टी

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना चुरहट में की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना को लेकर राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित ऐतिहासिक कुंभलगढ़ से पवित्र मिट्टी लाई गई है और चुरहट की प्रसिद्ध मां झदवा देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। प्रतिमा की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले समाजसेवी सत्यम सोनी और विजय सिंह ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत कराने और अपने इतिहास को सहेजने के उद्देश्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना चुरहट में की जा रही है। इससे सभी को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button