खबरमध्य प्रदेश

पर्यावास भवन के सामने भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

29 वर्षों से पर्यावरण दुर्गा उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा आयोजन- बलवंत सिंह रघुवंशी

राजधानी के पर्यावास भवन के सामने मां दुर्गा की झांकी के समीप भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पर्यावास दुर्गा उत्सव समिति द्वारा 9 दिनों तक मां देवी की पूजा अर्चना करने के बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पर्यावास दुर्गा उत्सव समिति के संयोजक बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमारी समिति द्वारा लगातार 29 वर्षों से माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है , इसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहता है। खासतौर पर बलवंत सिंह रघुवंशी, मेघराज यादव, अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी, महामंत्री अलका मुकाती और परमजीत लूथरा का विशेष सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि हम लोग श्रद्धा भक्ति से दुर्गा उत्सव मनाते हैं। इस बार छिंदवाड़ा से प्रतिमा लाई गई थी जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं । नवरात्रि के बाद हवन किया गया और आज बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों सहित सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों सभी ने प्रसादी ग्रहण की। पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी पर्यावरण दुर्गा उत्सव समिति द्वारा किए जा रहे हैं धार्मिक आयोजन की सराहना की। पर्यावास दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी ने कहा कि नवरात्रि में नौ दिनों तक कर्मचारियों -अधिकारियों में दुर्गा उत्सव को लेकर काफी उत्साह रहता है और आज सभी के सहयोग से भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई और अजय श्रीवास्तव नीलू भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button