खेल

भारत ने दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली

शेफाली-स्मृति की जोड़ी ने लिखा नया इतिहास

शेफाली के तूफानी अर्धशतक और मंधाना के नाबाद पारी की वजह से भारत ने दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।  शेफाली ने छह चौकों और चार चौकों की मदद से 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में ही 103 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।इससे पहले जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे। जिंबाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए। निक्की प्रसाद ने भारत की ओर से दो विकेट चटकाए थे।

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई और नहीं कर पाया है। दोनों ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा की पार्टनरशिप कर दी है।मंधाना और शेफाली की जोड़ी इसी के साथ एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दोनों को सिर्फ 13 रनों की जरुरत थी, जिसे दोनों ने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया।

मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने इस दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों अब किसी भी विकेट के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 से अधिक की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button